कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव ने बताया कि वोट की राजनीति कर परिसीमन के नाम पर महिला बिल लटकाने के मुद्दे को कांग्रेस बेनकाब कर चुकी है

बेलदौर. परिसीमन की आड़ में महिला बिल लटकाने के खिलाफ भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय समीप तिलाठी चौक पर बुधवार को प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी नेताओं ने दिल्ली में खगड़िया जिले के गंगौर गांव निवासी मजदूर पांडव कुमार के बिहारी होने के कारण पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की घटना की घोर निंदा करते न्याय दिलाने की मांग की. इसको लेकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव ने दिल्ली पुलिस के कुकृत्य की घोर निंदा करते बताया कि उक्त मामले में पीएम नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं क्या बिहारी को अन्य परदेश में मजदूरी करने का हक नहीं है क्यो दिल्ली पुलिस ने एक बिहारी मजदूर की हत्या गोली मारकर कर दी. वही महिला बिल एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते पीएम का पुतला दहन किया गया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के बेलदौर विधानसभा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार निषाद के तिलाठी गांव स्थित आवास पर पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ चन्दन यादव का अभिनंदन सह सम्मान समारोह में शिरकत कर जनसरोकार के मुद्दों को धारदार बनाने के लिए संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर गहन चर्चा की. समारोह की अध्यक्षता कैंजरी पंचायत के पंसस प्रतिनिधि राजीव कुमार सहनी एवं संचालन सुनील निषाद ने किया. वहीं सम्मान समारोह के दौरान पार्टी नेता मिथलेश कुमार निषाद एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव ने बताया कि वोट की राजनीति कर परिसीमन के नाम पर महिला बिल लटकाने के मुद्दे को कांग्रेस बेनकाब कर चुकी हैं, पार्टी महिला बिल का समर्थन करती है लेकिन भाजपा महिला बिल के नाम पर परिसीमन की गंदी राजनीति कर संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर कर भ्रम फैला रही है इसके लिए पार्टी का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगी. मौके पर जिला प्रभारी मनोज शर्मा,महिला जिला अध्यक्ष शमा परवीन,ओबीसी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार,नेता रिंकू कुमारी ,इंद्रदीप चंद्रवंशी, कुमार रंजन पप्पु,यूथ जिला अध्यक्ष नवीन कुमार, पूर्व जिला युवा कांग्रेस रुपेश पटेल, संजय कुशवाहा, रविंद्र कुमार चौरसिया,पचौत पंचायत के पूर्व सरपंच ललन कुमार यादव,दिघौन के कपिलेश्वर राम,सकरोहर के इंदुशेखर झा समेत दर्जनों कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >