दिल्ली में पांडव की हुई हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

दिल्ली में पांडव की हुई हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

खगड़िया. दिल्ली में खरगी तिरासी निवासी पांडव की हुई हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को कैंडल मार्च निकाल कर विरोध किया, जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव ने किया. कैंडल मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के राजेंद्र चौक तक पहुंचा. जहां उपस्थित लोगों ने दिवंगत पांडव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में देश में नफरत का माहौल बढ़ता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन पुलिसकर्मियों का दायित्व आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, वे ही आज राज्य और पहचान के आधार पर हिंसा की घटनाओं में संलिप्त हो रहे हैं. जो चिंताजनक है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदर प्रखंड के तेताराबाद चंद्रपुरा पंचायत के खड़गी तेरासी निवासी पांडव कुमार दिल्ली में गिग वर्कर के रूप में कार्यरत थे. कथित रूप से दिल्ली पुलिस उनकी हत्या कर दी गयी. दिल्ली पुलिस के रवैये के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया. कार्यक्रम में जिला प्रभारी मनोज शर्मा, इंद्रदीप चंद्रवंशी, कांग्रेसी खतीबुर रहमान, अर्जुन स्वर्णकार, राजकिरण ठाकुर, अजय ठाकुर, कुमार रंजन पप्पू, संजय कुशवाहा, विप्लव रणधीर, अवनी कुमार, अधिवक्ता सुभाष रत्न महतो, नवीन कुमार, रुपेश पटेल, अंकित पटेल, निखिल सिंह, अर्जुन यादव, रौशन चंद्रवंशी, सन्नी कुमार, राजीव रंजन, मेराज आलम, रमेश सिंह, विवेक पटेल, विक्की कुमार, चंदन कुमार, फूलचंद यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >