नाबालिग बताकर पैक्स मतदाता सूची से नाम खारिज करने की शिकायत

नाबालिग बताकर पैक्स मतदाता सूची से नाम खारिज करने की शिकायत

बेलदौर. प्रखंड के कई पैक्स में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं अपात्र मतदाताओं को हटाने को लेकर अलग अलग तिकड़मबाजी अपनाकर आगामी पैक्स चुनाव की पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने का लगातार मामले प्रकाश में आ रहे हैं. बावजूद विभागीय अधिकारी एवं संबंधित पैक्स चुप्पी साधे हुए हैं. इसके कारण संभावित नवंबर माह में प्रस्तावित पैक्स चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वही लगातार शिकायत मिल रही है कि अपने पक्ष के अपात्र मतदाता पैक्स मतदाता सूची की शोभा बढ़ा रही है. तो वहीं पात्र मतदाता को नाबालिग बताकर उसका आवेदन खारिज कर दिया गया है. इस संबंध में दिघोन पैक्स के सहकारिता सदस्यता के लिए अब्दुल रकीब ने सहकारिता पदाधिकारी सहित बेलदौर के निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया है. उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 26 वर्ष है और उनके सदस्यता के आवेदन को नाबालिग बता कर खारिज कर दिया गया है. जबकि इसी पैक्स में लगभग तीन दर्जन नाबालिग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं. इन्होंने मामले की गंभीरता से छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >