फसल को उजाड़ कर बर्बाद कर देने की शिकायत

फसल को उजाड़ कर बर्बाद कर देने की शिकायत

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के दंदरौजा गांव निवासी दिनेश शर्मा ने मंगलवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर खेत में लगे मटर व रैंचा के फसल उजाड़ देने की शिकायत की है. घटना सोमवार की है. पीड़ित के आवेदन के मुताबिक नामजद बहादूर शर्मा के पुत्र विपीन शर्मा, अरविंद शर्मा, स्वर्गीय भोला शर्मा के पुत्र हेमंत शर्मा, देवो शर्मा व पिंटू शर्मा तथा स्वर्गीय उपेंद्र शर्मा के पुत्र बमबम शर्मा हथियार से हो घटना के समय खेत पर पहुंच कर ट्रैक्टर से फसल लगी खेत को जुताई कर बर्बाद कर दिया. वहीं आवेदन में संबंधित खेत का पूर्ण विवरण की जानकारी देते उक्त जमीन पर विवाद को लेकर प्रशासनिक स्तर पर धारा 163 के तहत कार्रवाई की जानकारी देते बताया कि आदेश का उल्लंघन कर नामजदों ने फसल बर्बाद कर दिया. थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >