मारपीट कर रुपये छीनने की शिकायत

थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से छानबीन कर रही है

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन गांव के मो मुजाहिद ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने बड़े भाई, भाभी व भतीजे को नामजद आरोपित बनाते हुए मारपीट कर नकदी 36 हजार रुपये छीन लेने की शिकायत की है. घटना गुरुवार की बताई जा रही है. पीड़ित के मुताबिक उसने अपने भाई मो लल्लम को अपने हिस्से में बने मकान को अस्थाई रूप में रहने के लिए उसे देकर सपरिवार मजदूरी करने दिल्ली चला गया. वहां से वापस अपने घर आया तो उसका भाई ने अपने हिस्से के मकान बेचने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिया. जब आवेदक ने उससे अपना मकान खाली करने के लिए कहा तो पहले टाल मटोल किया. इसके बाद उसी मकान में पानी का प्लांट लगाने लगा. इसका विरोध करने पर नामजदों द्वारा उसे मार-पीट कर पाकेट में रखे नकदी 36 हजार रुपये छिन लेने का उसने आरोप लगाया है. वही थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >