बेलदौर. थाना क्षेत्र के कोसी नदी किनारे मिट्टी का अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को सीओ अमित कुमार ने जब्त कर लिया. बताया जाता है कि कोसी नदी किनारे खनन कर ट्रैक्टर से चौढली गांव की ओर लाया जा रहा था. सुखाय बासा गांव के समीप से मिट्टी लदे ट्रैक्टर को थानाध्यक्ष ने जब्त कर सीओ को सूचना दी. इसकी सूचना खनन विभाग के पदाधिकारी को भी दी गयी है.
मिट्टी लदी ट्रैक्टर को सीओ ने किया जब्त
थाना क्षेत्र के कोसी नदी किनारे मिट्टी का अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को सीओ अमित कुमार ने जब्त कर लिया.
