प्रगति यात्रा पर खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश, 430 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया जिले को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने महेशखूंट स्थित पशु आहार कारखाना सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी, दिन गुरुवार यानी आज प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचे. जहां उन्होंने जिले को 430 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया से अपने तीसरे चरण की प्रगति यात्रा की शुरुआत की है. मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 220 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. सुरक्षा व्यवस्था में चूक न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनौती की गई थी. 

पशु आहार कारखाने की तस्वीर

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने जिले के महेशखुंट स्थित पशु आहार कारखाना, जीविका भवन, महिला आरटीआई कॉलेज भवन के उद्घाटन के साथ-साथ खगड़िया के नगर सुरक्षा तटबंध का भी जीर्णोद्धार किया. साथ ही कई विभिन्न योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया.  

Also Read: भीषण ठंड से दिमाग की नस हो रही ब्लॉक, पटना में अब तक ब्रेन स्ट्रोक के इतने मरीज जा चुके अस्पताल

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेशखुंट पंचायत के वार्ड नंबर 12 और 14 में विकास कार्य का निरीक्षण किया और जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया. प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने 43 करोड़ की लागत से बने पशु चारा फैक्ट्री का लोकार्पण भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >