अमृत संवाद कार्यक्रम के तहत प्लेटफार्म पर चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कॉलोनियों में गहन सफाई अभियान चलाया गया

खगड़िया. सोनपुर मंडल के खगड़िया, मानसी व नवगछिया रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनियों में अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया. कार्यक्रम के दौरान यात्रियों, रेलवे उपभोक्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित कर स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया. लोगों को स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, यात्री सुविधाओं तथा ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया. मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कॉलोनियों में गहन सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, शौचालय, पानी के नल एवं यात्री सुविधाओं की गहन सफाई की गयी. कार्यक्रम के दौरान यात्रियों से स्वच्छता एवं स्टेशन सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया, ताकि यात्री अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >