आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को लगाया गया टीका

नगर परिषद क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 274 पर टीकाकरण अभियान चलाया गया

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 274 पर टीकाकरण अभियान चलाया गया. शहरी क्षेत्र में गर्भवती महिलाएं एवं पांच वर्ष के बच्चों को टीका दिया गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा शहरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका के साथ एएनएम ने भाग लिया. सेविका कुंदन कुमारी ने बताया कि टीकाकरण एक वर्ष से 15 वर्ष तक बच्चों को लेना अनिवार्य है. बच्चों को यह टीका लेने से कई बीमारियों दूर रहते है. सेविका घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के माता को छह माह तक अपना दुघ पिलाने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >