समारोह आयोजित कर 10वीं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

खगड़िया. सीबीएसई परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया. शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सत्र 2024-25 में आयोजित सीबीएसई परीक्षा में उत्तीर्ण भैया/बहनों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना से किया गया. कार्यक्रम प्रधानाचार्य मनोज कुमार द्वारा कराया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ के डॉ अर्णव आलोक थे. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह, सचिव भरत सिंह जोशी, प्रभाष कुमार उपस्थित थे. कक्षा दशम के भैया/बहनों के साथ उनके माता-पिता भी विद्यालय परिसर में उपस्थित थे. शांभवी राज, रिषीका साह, खुशी राज, अनुराग कुमार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि सतत लगन और परिश्रम से आप बड़ी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति सचिव प्रभाष कुमार, भरत सिंह जोशी द्वारा भैया/बहनों की सफलता पर कहा की हमें गर्व है. नये सत्र में जो भी कमी रह गई है. उसकी पूर्णता पर विश्वास दिलाया. प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हम इस परिवार के सदस्य हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >