जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण

जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 को लेकर पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इस दौरान बीडीओ सतीश कुमार ने नजरी नक्शा बनाने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण में 56 पर्यवेक्षक उपस्थित थे. प्रशिक्षण में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण संबंधित कार्य के सफल संचालन को लेकर जानकारी दी. पर्यवेक्षक को उनके दायित्व तथा जिम्मेदारियां के बारे में बताया. बीडीओ ने कहा मकान सूचीकरण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए इस प्रक्रिया में किसी भी मकान को छूटने न दिया जाए और कार्य पूरी सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि 56 पर्यवेक्षक एवं 327 प्रगणक के द्वारा गणना किया जायेगा, जिसमें एक टोली में 6 प्रगणक व 1 पर्यवेक्षक शामिल रहेंगे. जहां जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणक घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे, जबकि द्वितीय चरण में आम लोगों का गणना करवाया जाएगा. मौके पर प्रशिक्षक सुमित कुमार, पर्यवेक्षक अरुण पासवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >