बुढ़ी गंडक व अलौली गढ़ घाट पर 24 माह के अंदर बनेगा पुल, जिलेवासियों में खुशी

बुढ़ी गंडक व अलौली गढ़ घाट पर 24 माह के अंदर बनेगा पुल, जिलेवासियों में खुशी

खगड़िया. शहर के बाइपास बुढ़ी गंडक व अलौली गढ़ घाट पर पुल निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी 24 माह में शहर के बुढ़ी गंडक व अलौली के गढ़ घाट पर पुल निर्माण हो जायेगा. इसके लिए बिहार सरकार ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा निविदा प्रकाशित कर दिया है. इधर, पुल निर्माण की टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने से जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है. जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि अलौली गढ़ घाट बागमती नदी और शहर के बुढ़ी गंडक नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण की निविदा निकलने की खबर ने क्षेत्रवासियों में खुशी है. बुढ़ी गंडक पर पुल निर्माण में कुल लागत 7253.42 करोड़ और बागमती नदी पर 4798.68 करोड़ राशि खर्च की जायेगी. प्रगति यात्रा के दौरान बीते 16 जनवरी को मुख्यमंत्री दोनों पुल और मेडिकल कॉलेज सहित अन्य योजनाओं की घोषणा की थी. मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मान्टून, पूर्व जिला अध्यक्ष साधना देवी सदा, बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल, जिला महासचिव दिलीप पोद्दार, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, अलौली प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >