बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी सुरक्षा गाइड बांध सह सीमा सुरक्षा सड़क पर भपटियाही गांव के समीप रविवार की रात करीब 09 बजे में एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया. भपटियाही थाना पुलिस के सहयोग से जख्मी बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है. मृतक की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के लौकहा पंचायत के कोढली गांव निवासी 35 वर्षीय मंजय सरदार के रूप में हुई है. मृतक का सुसराल भपटियाही थाना क्षेत्र के पुरानी भपटियाही में है. मृतक पांच बच्चे के पिता हैं. मृतक के परिजन ने बताया कि वह घर से बाइक पर सवार होकर अंनत पूजा में लगने वाले मेला में अपना दुकान लगाने के लिए स्थल का चयन करने गए थे. जो सड़क हादसे का शिकार हो गये. भपटियाही थाना प्रभारी थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि मृतक मंजय कुमार सरदार के लाश को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >