ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार जख्मी

घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है

गोगरी. थाना क्षेत्र के अगुवानी- महेशखूंट मुख्य सड़क पर शिरणियां गांव के समीप ऑटो व बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है. गंभीरावस्था में टोल फ्री नंबर 112 पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया. जिसका चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को भांप बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी प्रकाश रजक के 30 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित युवक बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान पंकज झा के किराना दुकान के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही ऑटो से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी. इसके कारण बाइक सवार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर उक्तस्थल पहुंचे टोल फ्री नंबर 112 पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >