बंगाल पुलिस ने युवक को बछौता से किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि बंगाल की पुलिस मोरकाही थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी

खगड़िया. बंगाल पुलिस ने मोरकाही पुलिस की सहयोग से बछौता से एक युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बछौता निवासी चितरंजन सिंह के पुत्र ज्वाला कुमार को बंगाल पुलिस गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग मामले में युवती के भगाने में संलिप्त ज्वाला को बंगाल पुलिस ने बछौता पहुंचकर गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले चार युवक गैंगटोक घूमने गया था. जहां इसका दोस्त व उसकी प्रेमिका भी गई थी. चारों युवक खगड़िया वापस आ गया,लेकिन प्रेमी व प्रेमिका घर नहीं पहुंचा. युवती के पिता ने बंगाल पुलिस से शिकायत की. बंगाल पुलिस ने सीडीआर खंगाला तो ज्वाला का नाम सामने आया. जिसके बाद बंगाल पुलिस बछौता पहुंचकर गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार युवक की तबियत खराब होने के कारण रविवार की दोपहर सदर अस्पताल में जांच कराया गया. थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि बंगाल की पुलिस मोरकाही थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी. जिसके बाद आरोपित युवक को हिरासत में लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >