KHAGARIA: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पड़ी भारी, लोडेड कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात नगर पंचायत बेलदौर के गौशाला रोड स्थित एक शादी समारोह में अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी.

खगड़िया (बेलदौर) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

खगड़िया: बेलदौर नगर पंचायत बेलदौर के श्रीपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को लोडेड कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीपुर गांव निवासी बहादुर साह के पुत्र गोलू उर्फ गोल्डेन कुमार के रूप में हुई है.

मंगलवार की शाम एएसपी गौगरी साक्षी कुमारी ने बेलदौर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेलदौर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, एक बिंदोलिया तथा एक खोखा बरामद किया गया.

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात नगर पंचायत बेलदौर के गौशाला रोड स्थित एक शादी समारोह में अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई.

थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में एसआई अभिषेक कुमार, विकास कुमार, राहुल कुमार, मोहम्मद आलमगीर समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस बरामद हुए.

हालांकि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही उसका सहयोगी नंदलाल यादव का पुत्र मनीष कुमार मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >