नशे की हालत में पत्नी को पीटा, पति गया जेल

इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि एक शराबी को गिरफ्तार किया गया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के थलहा गांव में एक शराबी पति को नशे की हालत में पत्नी से मारपीट करना महंगा साबित हुआ. पत्नी की शिकायत पर तत्काल पहुंची टोल फ्री नंबर पुलिस ने शराब नशे में हंगामा कर पति को गिरफ्तार कर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को थलहा गांव निवासी श्री सहनी उर्फ लाल सहनी के पुत्र मुरारी कुमार शराब नशे की हालत में पत्नी को गाली गलौज करते मारपीट कर रहा था. इससे आक्रोशित होकर पत्नी ने इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को दे दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि एक शराबी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >