दुकान के आगे ठेला लगाने से मना करने पर की मारपीट

थाना क्षेत्र के गोगरी जमालपुर मारवाड़ी मोहल्ला में एक दुकान के आगे ठेला लगाने से मना करने पर ठेला चालक सहित अन्य द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट की.

गोगरी. थाना क्षेत्र के गोगरी जमालपुर मारवाड़ी मोहल्ला में एक दुकान के आगे ठेला लगाने से मना करने पर ठेला चालक सहित अन्य द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट की. इस मामले में जमालपुर निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल ने कुर्मी टोला निवासी गोल गप्पा ठेला चालक गौतम साह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त ठेला चालक द्वारा मेरे कपड़ा दुकान के आगे ठेला लगा कर गोल गप्पा बेचा करता था. उक्त ठेला चालक को थोड़ा हटकर ठेला लगाने बोला गया तो उक्त ठेला चालक द्वारा गाली-गलौज करने लगा. फोन पर उसने अपने सहयोगियों सुमित कुमार, सोहित कुमार सहित चार पांच अज्ञात लोगों को बुला लिया और मेरे साथ मारपीट करने लगा. उक्त लोगों द्वारा मेरे दुकान में घुसकर मेरे गल्ले से 50 हजार रुपये भी निकाल लिए. मेरी पत्नी बचाने आयी तो उनलोगों के द्वारा उनके साथ भी मारपीट की. वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि मामले कि जांच कर कार्रवाई कि जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >