बीडीओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, शिक्षकों को दिये निर्देश

निरीक्षण के दौरान बीडीओ पंचायत के प्लस टू उच्च विद्यालय रोहियार एवं मध्य विद्यालय रोहियार पहुंच जायजा लिया

चौथम. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने शनिवार को प्रखंड के रोहियार पंचायत में विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ पंचायत के प्लस टू उच्च विद्यालय रोहियार एवं मध्य विद्यालय रोहियार पहुंच जायजा लिया. इस दौरान बीडीओ द्वारा क्लास शिक्षकों को छात्रों की कम उपस्थिति पर चेतावनी देते हुए इसमें सुधार लाने को लेकर निर्देश दिये. जबकि दोनों ही विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनुपस्थित पाए गए. पूछने पर बीडीओ के द्वारा बताया गया कि रोहियार पंचायत अवस्थित प्लस टू विद्यालय में छात्रों की स्थिति नगण्य देखी गई. जबकि मध्य विद्यालय रोहियार में छात्र उपस्थित थे. लेकिन संख्या कम थी. और सभी छात्र विद्यालय के बाहर विद्यालय समय में खेल रहे थे. विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति एवं छात्रों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए. वही सही समय पर विद्यालय खोलने एवं सभी शिक्षकों स-समय विद्यालय पहुंचने तथा सुचारू ढंग से विद्यालय व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >