पंचायत भवन व स्कूल का बीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन की व्यवस्था को देखा

चौथम. मंगलवार को चौथम बीडीओ रंजीत कुमार सिंह व पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक ने संयुक्त रूप से पूर्वी बौरने पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन की व्यवस्था को देखा. वहीं वापस लौटने के क्रम में दोनों अधिकारियों के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनवर्षा घाट का भी विद्यालय में पठन-पाठन का जायजा लिया गया, जहां उन्होंने मध्याह्न भोजन सहित विद्यालय की साफ-सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था देखी, व विद्यालय में छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी ली गई. जबकि विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन से संबंधित व्यवस्था को लेकर बीडीओ के द्वारा स्वयं विद्यालय के क्लास रूम जाकर बच्चों से पूछताछ की गई. इस दौरान बीडीओ बच्चों का क्लास भी लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >