जनगणना को लेकर प्रगणकों के साथ बीडीओ ने की बैठक

जनगणना को लेकर प्रगणकों के साथ बीडीओ ने की बैठक

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभा कक्ष में बुधवार को प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने की. बैठक में एक मई से शुरू होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को लेकर दिशा-निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि गणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बीडीओ ने बताया कि सभी प्रगणकों को उनके कार्य क्षेत्र से संबंधित जानकारी एवं जनगणना कार्य में अनिवार्य रूप से भाग लेने को लेकर विभागीय पत्र भी सौंपा गया है. बैठक में शिक्षक श्यामल किशोर, राजेश कुमार सहित सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >