बाल विवाह रोकथाम व बालिकाओं के अधिकार को लेकर किया जागरूक

खगड़िया के बेलदौर में सखी वार्ता का आयोजन, बाल विवाह रोकथाम, बालिका शिक्षा और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किशोरियों को किया गया जागरूक।

कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली बच्चे. खगड़िया. बेलदौर परियोजना के मध्य विद्यालय सोनपुरी ईदमादी के स्कूल के परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र में सखी वार्ता का आयोजन किया गया. यह आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वधान में किया गया. सखी वार्ता में विवाह के रोकथाम, बाल विवाह के बारे में कानूनी जानकारी विस्तार से दी गयी. साथ ही साथ स्वास्थ्य ,पोषण एवं समग्र विकास के लिए बालिकाओं को बताया गया की लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है. हर बालिका को सशक्त बनाएं, शिक्षित करें, उनका उत्थान करें. इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों को संबोधित करना है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ, बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम, बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार. इसके अलावे सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं के बारे में बताया गया. बताया गया कि डॉयल 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 112 इमरजेंसी नंबर एवं बाल विवाह अगेंस्ट होने वाली कानूनी करवाई पर चर्चा किया गया. एमएचएम किट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया और स्कूल बैग भी बच्चे को दिया गया. इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार, लैगिक विशेषज्ञ प्रीति कुमारी, प्रभारी केंद्र प्रशासक अनु कुमारी, आंगनवाड़ी केंद्र के एलएस व सेविका सहित 100 किशोरियों उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >