एनर्जी क्राइसिस मैनेजमेंट स्पेशल कैंप में साफ-सफाई कर लोगों किया गया जागरूक

प्रमुख वक्ता को एनएसएस प्रोगाम ऑफिसर कुमार बलवंत सिंह द्वारा अंग वस्त्र तथा फूल माला भेंटकर स्वागत किया.

खगड़िया. स्थानीय कोशी कॉलेज के एनएसएस छात्रों द्वारा सोमवार को हरदाशक गांव में तीसरे दिन एनर्जी क्राइसिस मैनेजमेंट स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का शुभारंभ योग एवं पीटी से किया गया. कार्यक्रम में दर्जनों स्वयंसेवकों ने भाग लिया. स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर का साफ सफाई का कार्य किया. कॉलेज के कार्यों को समापन करने के बाद स्वयंसेवक हरदाश्चक गांव की और रवाना हुए. वहीं कार्यक्रम का अतिथि वार्ड संख्या 37 के सफाई कर्मी छोटू मलिक थे. जिसको एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डॉ. कुमार बलवंत सिंह ने अंग वस्त्र तथा फूल माला पहनकर स्वागत किया. श्री बलवंत ने संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मी छोटू मलिक समाज को साफ रखते हैं. यह दिन भर मेहनत करते हैं हमें भी इनका साथ देना चाहिए. वहीं सफाई कर्मी ने कहा कि लोग गिला और सूखा कचरा एक ही कुड़ेदान में फेंक देते हैं. सफाई करने में बहुत ही ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है. इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव की सफाई भी की एवं गंदगी को हटाया. साथ ही गांव के लोगों को गंदगी न फैलने की सलाह दी. इसके बाद कॉलेज में स्वयंसेवकों के लिए एकेडमिक सेशन रखा गया. एकेडमिक सेशन की शुरुआत इकोनॉमिक्स के एचओडी कुंडल कुमार के नेतृत्व में किया गया. जिसमें प्रमुख वक्ता डॉ. हुमायूं अख्तर थे. प्रमुख वक्ता को एनएसएस प्रोगाम ऑफिसर कुमार बलवंत सिंह द्वारा अंग वस्त्र तथा फूल माला भेंटकर स्वागत किया. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पानी की बर्बादी को बचाना है. वहीं प्रो. कुंडल कुमार ने स्वयंसेवक की सहारा किया. मंच संचालन इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने किया. कार्यक्रम में छात्र अभिजीत राज, आकाश कुमार, सनी कुमार उर्फ सार्थक, सूरज कुमार, केशव कुमार, सौम्य दीप, शुभम दीप, सोनू कुमार, करण कुमार, हर्षिता कुमारी, मुस्कान कुमारी, राखी कुमारी, साक्षी कुमारी, नेहा कुमारी, सिमरन कुमारी, वर्षा रानी, निशा कुमारी, संजना कुमारी, खुशी कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >