दो कट्टा व पांच कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

दो कट्टा व पांच कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

खगड़िया. गोगरी थान क्षेत्र के भूरिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो कट्टा व पांच कारतूस के साथ हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को एसपी राकेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना क्षेत्र के भूरिया गांव निवासी जोगी यादव के पुत्र गौतम यादव को उसके घर में छापेमारी की गयी. इस दौरान गौतम यादव के घर से दो कट्टा, पांच कारतूस, एक रायफल सीलिंग, एक विंडोलिया एवं एक एसएलआर राउंड का अग्र भाग बरामद किया गया. बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर के विरूद्ध गोगरी थाना में कांड संख्या 300/25 दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार तस्कर का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. तस्कर के विरूद्ध थाना में कांड संख्या 281/21 दर्ज है. एसपी ने बताया कि हथियार तस्करी व तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष तरुण कुमार पाण्डेय, एसआइ दिनेश कुमार, एएसआइ तारकेश्वर सिंह, डीआईयू व एसटीएफ की टीम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >