अलौली का कुख्यात शगुन यादव समस्तीपुर से गिरफ्तार

एक कट्टा व एक कारतूस बरामद

एक कट्टा व एक कारतूस बरामद. खगड़िया. अलौली का कुख्यात शगुन यादव को समस्तीपुर जिले के बिथान से गिरफ्तार किया गया. कुख्यात शगुन के पास से एक कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि अलौली थाना व बिथान थाना पुलिस कि संयुक्त छापेमारी कर शगुन को गिरफ्तार किया गया है. शगुन के पास से कट्टा व कारतूस बरामद किया गया. मालूम हो कि अलौली थाना क्षेत्र के सतघट्टा निवासी उमेश यादव के पुत्र शगुन यादव के विरुद्व हत्या, लूट जैसे मामले के आधे दर्जन से अधिक मामले में फरार चल रहा था. छापेमारी में अलौली थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बिथान थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, शेषनाथ राय , खुशबू कुमारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >