बहादुरपुर से तस्कर के आरोपित कट्टा व पांच कारतूस के साथ धराया

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर बहादुरपुर थाना की पुलिस ने हथियार तस्कर व तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है

खगड़िया. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर बहादुरपुर थाना की पुलिस ने हथियार तस्कर व तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शनिवार को बहादुरपुर थाना पुलिस ने एक कट्टा व पांच कारतूस के साथ हथियार तस्कर रंजीत सदा को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कचना स्थित घर से गिरफ्तार किया है. हथियार तस्कर की गिरफ्तारी के बाद बहादुरपुर थाना कांड संख्या 481/25 दर्ज कर सभी पहलुओं पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. तस्कर रंजीत सदा का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. एसपी ने बताया कि कचना गांव निवासी स्व. डबल सदा के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत सदा को एक देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार के साथ सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >