चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

चौथम. चोरी की बाइक के साथ एक युवक को चौथम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान अग्रहन गांव निवासी मटरु सिंह के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ अमित कुमार के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नवादा घाट से आरोपित को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि मामले में अपर थानाध्यक्ष अभय कुमार तिवारी के आवेदन पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >