पूर्व रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में युवती का सर फोड़ा, सीएचसी में इलाजरत

देवर को घेर लिया एवं गाली गलौज करते लाठी डंडे से मारपीट कर उसे सड़क पर गिरा दिया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के तेलिहार पंचायत के रामनगर गांव में पूर्व रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के लोगों ने बीच बचाव करने पहुंची युवती के सर पर लोहे की रड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची टोल फ्री नंबर 112 पुलिस ने गंभीरावस्था में उक्त युवती को इलाज के लिए सीएचसी बेलदौर भेज मामले की छानबीन में जुट गई. जबकि सीएचसी में पीड़ित युवती इलाजरत है. इस मामले में एक पक्ष के रामनगर गांव निवासी इंद्रजीत रजक की पत्नी किरण देवी ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर घटना से अवगत कराते आवश्यक कारवाई की मांग की है. लिखित आवेदन में इन्होंने बताई कि सोमवार की देर शाम मेरा देवर संजीत रजक अपने वृद्ध मौसी को बाईक से बस पर बैठाने एन एच 107 रामनगर चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गांव के ही रामलक्षी चौधरी के पुत्र अनोज चौधरी,संजीत चौधरी,रंजीत चौधरी इनके पिता रामलक्षी चौधरी एवं सुनिता देवी व अनिता देवी अचानक सड़क पर मेरे देवर को घेर लिया एवं गाली गलौज करते लाठी डंडे से मारपीट कर उसे सड़क पर गिरा दिया. शोरगुल सुनकर जब हमलोग उक्तस्थल पहुंचे तो आरोपित पक्ष के लोग हमलोग के साथ भी मारपीट करने लगा एवं मेरी 18 वर्षीय पुत्री भारती कुमारी को मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया. इस दौरान इन्होंने आरोपित पक्ष के लोगों द्वारा घायलावस्था में पुत्री के गले से सोने की चेन एवं पति के जेब से नगदी 4700 रूपए एवं मोबाइल भी छिन लेने का आरोप लगायी है. इसके अलावे इन्होंने बतायी कि घटना को अंजाम देकर आरोपियों ने जाति सूचक गाली गलौज करते पुलिस से घटना की शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी. वहीं दूसरे पक्ष के रंजीत चौधरी के पत्नी निभा कुमारी ने भी थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर प्रथम पक्ष के 10 लोगों को नामजद करते घर में घुसकर नगदी एवं मोबाइल छिन लेने का आरोप लगाई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने आवेदन देकर मारपीट एवं छिनतई करने की शिकायत की है, पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कारवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >