बलुआही बांध से 165 ग्राम स्मैक के साथ अलौली का तस्कर गिरफ्तार

नगर थाना पुलिस ने बलुआही नगर सुरक्षा बांध के समीप छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ स्मैक (हेरोइन) के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया.

खगड़िया. नगर थाना पुलिस ने बलुआही नगर सुरक्षा बांध के समीप छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ स्मैक (हेरोइन) के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता को सूचना मिली थी कि स्मैक तस्कर भारी मात्रा में स्मैक लेकर बलुआही बस स्टैंड की ओर से पैदल सुरक्षा बांध होकर जा रहा है. मामले की गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया. सदर एसडीओ के निर्देश पर सीओ पुनीत कौशल को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त कर विशेष टीम गठित की गयी. स्मैक तस्कर पीठ पर काला बैग टांगे बस स्टैंड की तरफ जा रहा था. पुलिस टीम ने बापू मध्य विद्यालय के पीछे नगर सुरक्षा बांध के पास जाल बिछाकर स्मैक तस्कर को पकड़ लिया. पुलिस को देखते ही तस्कर भागने लगा. जवानों ने तस्कर को खदेड़कर दबोच लिया. तस्कर के बैग की तलाशी की ली गयी तो प्लास्टिक के तीन पाउच स्मैक बरामद हुआ. इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल कराये जाने पर 165 ग्राम स्मैक पाया. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की गयी तो अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के वार्ड 6 निवासी विपिन महतो का पुत्र नीतीश कुमार बताया. पुलिस ने स्मैक तस्कर के विरुद्ध कांड संख्या दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >