कट्टा व 14 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

कट्टा व 14 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

पसराहा. मड़ैया थाना क्षेत्र के बलहा गांव से सोमवार को भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने एक कट्टा जब्त किया. थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि गुप्त सूचना पर बलहा गांव निवासी पंकज ठाकुर के घर पर छापेमारी की गयी. इस दौरान घर से 14 लीटर विदेशी शराब व एक कट्टा बरामद किया गया. हालांकि तस्कर भागने में सफल हो गया. शराब आशीष कुमार उर्फ गोलू चौधरी का बताया जा रहा है. छानबीन के दौरान पता चला कि उक्त विदेशी शराब गोलू चौधरी ने पंकज ठाकुर के घर में रखा था. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >