बड़ी संख्या में गायत्री परिवार श्रद्धालुओं ने लिया भाग, गायत्री मंत्र के जय घोष से वातावरण गूंज उठा अलौली. हम बदलेंगे, युग बदलेगा, हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, तथा गायत्री मंत्र ओम भूर्भुव स्व: तत्स बतुर्बरेनियम भर्गो देवस्य धीमहि धियो योन: प्रचोदयात, के जयघोष के साथ 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ सह गायत्री माता प्रतिमा स्थापना को लेकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 29 अप्रैल से 2 मई तक होने वाली आयोजन की सफलता के लिये भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार श्रद्धालुओं ने भाग लिया. गायत्री प्रज्ञा पीठ परिवार अलौली के बैनर तले उत्तरी अलौली हर्षित नगर में इस अवसर पर भजन, कीर्तन, प्रवचन, हवन, भूमि शुद्धिकरण, आत्म शुद्धिकरण, झंडोत्तोलन किया गया. साथ ही भूमि दाता स्मृति शेष सत्यनारायण भारती को याद किया गया. समारोह में अमोद कुमार हिमांशु ने गायत्री पूजन का महत्व, सृष्टि, मानव अस्तित्व, गायत्री अभियान के संस्थापक राम शर्मा भागवती देवी का महिमा मंडण, माता गायत्री का अस्तित्व, महत्व आदि विषय पर वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण को विस्तार से प्रबोधन किया. विनोद कुमार एवं टीम के द्वारा भजन कीर्तन के माध्यम से पूजन कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाया. कार्यक्रम में अभियान के जिला संयोजक अरविंद हिमांशु, प्रखंड संयोजक अनिल कुमार सहित मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, किरण देव यादव, सरपंच रंजू कुमारी, पूर्व मुखिया ललिता कुमारी, सुबोध यादव, रूपेंद्र कुमार फौजी, पैक्स अध्यक्ष मीरा देवी, वार्ड सदस्य विभूति कुमार, प्रोफेसर भंटू मंडल, डब्लू कुमार, अमर कुमार, जयवीर कुमार, त्रिभुवन सिंह, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मी पोद्दार, मुकेश कुमार, मणि भूषण यादव, उमेश यादव, नरेश कुमार, राजकुमार यादव, डॉक्टर वीर प्रकाश, दीपक कुमार आदि ने भाग लिया. आयोजक मंडल ने प्रतिमा स्थापना प्रतिष्ठा समारोह में अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया.
हम बदलेंगे युग बदलेगा एवं ओम भूर्भुव स्व: के जयघोष के साथ भूमि पूजन समारोह का हुआ भव्य आयोजन
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
