सिराजपुर मोड़ पर बेकाबू बाइक सवार का कहर, पांच महिलाएं घायल

महिलाएं कन्हैया चक गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं,

परबत्ता. थाना क्षेत्र के अगुवानी महेशखुंट सड़क सिराजपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने पांच महिलाओं को टक्कर मार दी. जिससे सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर निवासी दिवाकर यादव के पुत्र गौरव कुमार परबत्ता से अगुवानी के इधर जा रहा था. इसी दौरान सिराजपुर मोड़ के पास उनका बाइक से नियंत्रण हट गया और सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी. घायलों की पहचान सुलेखा देवी, शांति देवी, रंजू देवी, शोभा देवी, मीरा देवी के रूप में की गई है. सभी महिलाएं कन्हैया चक गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं, जो खेतों में काम कर वापस अपने घर लौट रही थी. इस घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया है. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >