बिहार : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, खगड़िया में 48 नियोजित शिक्षक निलंबित

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है. इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पूरे जिले के नियोजित शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है. शिक्षक आंदोलन और आमरण अनशन की तैयारी में हैं. जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने जिले के अलौली प्रखंड के 48 नियोजित शिक्षकों […]

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है. इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पूरे जिले के नियोजित शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है. शिक्षक आंदोलन और आमरण अनशन की तैयारी में हैं. जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने जिले के अलौली प्रखंड के 48 नियोजित शिक्षकों को निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि सभी शिक्षक नियोजित शिक्षक हैं और विभिन्न विद्यालयों से संबंधित हैं. शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद से जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षकों में आक्रोश है. बताया जा रहा है कि निलंबित किये गये सभी शिक्षकों पर स्कूल से फरार रहने का आरोप है.

शिक्षा विभाग के मुताबिक सभी शिक्षक स्कूल से फरार रहते थे. जांच में पाया गया है कि 48 शिक्षक अपनी ड्यूटी से नदारद रहते थे और उनके बारे में स्थानीय लोगों ने भी विभाग को सूचना दी थी. इस कार्रवाई के बाद जिले के स्कूलों में शिक्षकों की हालत खराब है. शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा जान-बूझकर यह कार्रवाई की गयी है. विभाग अपनी गलतियों को छुपाने के लिए शिक्षकों की बली ले रहा है.

यह भी पढ़ें-
तीन लाख रुपये देकर बने थे मध्य विद्यालय कबेला में शिक्षक, अब जायेंगे जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >