खगड़िया. बुधवार को अधिकारियों की टीम खेत पहुंचकर रबी फसल पैदावार का जायजा लिया. कृषि वर्ष 2025-26 रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संतोष कुमार तिवारी द्वारा मानसी प्रखंड के अमनी शाहपुर गांव में किसान विक्रम कुमार सिंह के खेत पर पहुंचकर पैदावार का जायजा लिया. बताया कि 10 मीटर लंबा व 5 मीटर चौड़ा आयताकार क्षेत्रफल में उपज 13.950 किलोग्राम प्राप्त हुआ. इस प्रकार 27.900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर प्राप्त हुआ. इसका उद्देश्य सरकार एवं किसानों के लिए सटीक उपज का अनुमान लगाना है. इस कटनी कार्यक्रम के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुषा भारती आदि कर्मी मौजूद थे.
अधिकारियों ने खेत पहुंचकर रबी फसल पैदावार की करायी मापी
10 मीटर लंबा व 5 मीटर चौड़ा आयताकार क्षेत्रफल में उपज 13.950 किलोग्राम प्राप्त हुआ
