ठनका गिरने से बच्ची की मौत

खगड़िया : गंगोर ओपी क्षेत्र के बरैय मुसहरी में रविवार को ठनका गिरने से एक बच्ची की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने उक्त बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बरैय मुसहरी गांव निवासी काजल कुमारी की मौत अस्पताल लाने के दौरान […]

खगड़िया : गंगोर ओपी क्षेत्र के बरैय मुसहरी में रविवार को ठनका गिरने से एक बच्ची की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने उक्त बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बरैय मुसहरी गांव निवासी काजल कुमारी की मौत अस्पताल लाने के दौरान हो गयी जबकि निशा कुमारी झुलस गयी. निशा का इलाज किया जा रहा है.

उधर अलौली में रविवार को दिन के 2 बजे तेज हवा एवं वर्षा से के दौरान ठनका गिरने से रामपुर अलौली निवासी कुंदन यादव उर्फ कुन्दन पहलवान की एक भैंस की मौत हो गयी जबकि चार अन्य भैंस बुरी तरह झुलस गई. पशुधन के नुकसान की जानकारी अंचलाधिकारी अलौली एवं पशुपालन पदाधिकारी को दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >