28 तक दुकान हटाने का आदेश

खगड़िया : सदर अनुमंडल परिसर से दुकानों को हटाने का आदेश दिया गया है. एसडीओ अमित कुमार पांडेय ने आदेश जारी कर सभी दुकानदारों को 28 मई तक दुकानों को हटाने को कहा है. दुकान हटाने के पीछे का कारण अप्रिय घटना बतायी गयी है. एसडीओ ने कहा है चाय नस्ता से होटल का संचालन […]

खगड़िया : सदर अनुमंडल परिसर से दुकानों को हटाने का आदेश दिया गया है. एसडीओ अमित कुमार पांडेय ने आदेश जारी कर सभी दुकानदारों को 28 मई तक दुकानों को हटाने को कहा है. दुकान हटाने के पीछे का कारण अप्रिय घटना बतायी गयी है.
एसडीओ ने कहा है चाय नस्ता से होटल का संचालन अनुमंडल परिसर में किया जा रहा है. प्राय: इन दुकानों पर अनावश्यक रूप से लोगों का आना-जाना लगा रहता है. इन दुकानों पर अनाधिकृत रूप से लोगों को काफी समय तक बैठाया जाता है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. एसडीओ ने निर्धारित तिथि के पूर्व दुकानों कर इस परिसर से हटाने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >