रिंकी की मदद के लिए आगे आये लोग

छात्र नेता रजनीकांत ने पहुंचाया भागलपुर परबत्ता : जिला मुख्यालय स्थित संसारपुर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बीते दो दिन पूर्व अलौली थाना क्षेत्र निवासी रिंकी कुमारी ट्रेन की चपेट में आकर अपना दोनों पैर गंवा बैठी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लाइन के मेजर संतोष सिंह, पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष गुंजन […]

छात्र नेता रजनीकांत ने पहुंचाया भागलपुर

परबत्ता : जिला मुख्यालय स्थित संसारपुर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बीते दो दिन पूर्व अलौली थाना क्षेत्र निवासी रिंकी कुमारी ट्रेन की चपेट में आकर अपना दोनों पैर गंवा बैठी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लाइन के मेजर संतोष सिंह, पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष गुंजन सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पैर गंवा चुकी युवती के पैर से अनवरत निकल रहे खून पर काबू पाने के लिए कटे हुए हिस्से पर गमछा बांध कर उसे सदर अस्पताल में भरती कराया.
वहां मौजूद डॉ गुलसनोवर व उनके सहयोगियों ने तुरंत इलाज प्रारंभ किया. घटना की जानकारी मिलने पर एआइएसएफ के छात्र नेता रजनीकांत ने बिना किसी स्वार्थ के लड़की की हरसंभव मदद के लिए तैयार भी हो गए. तब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी. जब चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के बावत गंभीर रुप से जख्मी लड़की को भागलपुर रेफर किया किया गया तो रजनीकांत भी पीड़ित युवती के साथ हो गए. युवती के पहचान व परिवार के खोजबीन के लिए सोशल मीडिया पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय मीडियाकर्मी व अन्य के द्वारा फोटो सहित अन्य जानकारी वायरल किया जाने लगा. रजनीकांत सहित अन्य लोगों की मेहनत रंग लाई और होश में आने के बाद पीड़ित युवती ने अपनी पहचान का खुलासा किया. जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही युवती को भागलपुर के छात्र नेता अजीत कुमार में भी अपना खून देकर जान बचाने में अहंम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >