आंधी के साथ झमाझम बारिश

मिली राहत. पुरवा हवा ने मौसम को बना दिया सुहावना खगड़िया/गोगरी : बुधवार की दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. दिनभर धूप व छांव के बीच मौसम का मिजाज बदलता रहा लेकिन तीन बजते ही अचानक तेज […]

मिली राहत. पुरवा हवा ने मौसम को बना दिया सुहावना

खगड़िया/गोगरी : बुधवार की दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. दिनभर धूप व छांव के बीच मौसम का मिजाज बदलता रहा लेकिन तीन बजते ही अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी. इस दौरान सड़क पर चल रहे लोग भागते नजर आए.
आंधी व तूफान के कारण तीन बजे दिन से देर रात तक बिजली नहीं आयी. कई लोगों के घरों का छप्पर आंधी के कारण सड़क पर गिर गया. हालांकि कोई अप्रिय घटना घटने की सूचना नहीं मिली. लेकिन बारिश के बाद फिर से शुरू हुई पुरवा हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया. लेकिन जिस घर में शादी विवाह होना था वहां परेशानी बढ़ गयी. कई जगहों पर शादी के लिए बने पंडाल उड़ गये.
लुढ़क गया पारा: बारिश के बाद तापमान में गिरावट आयी है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस नीचे उतर आया है, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, यह खुशनुमा मौसम क्षणिक ही रहेगा. अगले दो तीन दिनों में फिर से मौसम का मिजाज तीखा हो सकता है.बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19. 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आयी आंधी: बुधवार की दोपहर बाद आयी आंधी के दौरान हवा की रफ्तार औसतन 25 से 30 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गयी थी. इसके कारण कई स्थानों पर पुराने पेड़ गिर गये. यातायात बाधित प्रभावित हुआ.कई झोपड़ियां तबाह हो गयीं. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गायब हो गये. आंधी के कारण बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा. हालांकि, विद्युत विभाग आंधी थमने के साथ विद्युत संचरण व्यवस्था को बहाल करने के लिए जुट गये.
अगले 48 घंटे में वर्षा की संभावना: मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 48 घंटे में उत्तर बिहार के जिलों में हल्की तो कहीं कहीं बूंदा-बांदी हो सकती है. हालांकि, तराई वाले जिलों में वर्षा अधिक होने की संभावना जतायी गयी है
.
बेलदौर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम आई तेज आंधी एवं तेज बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया. दिन के तीन बजते ही चारों ओर बादलों ने घेरा डालना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में अंधेरा पसर गया. देखते ही देखते तेज आंधी तूफान ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. बाजार व आसपास के इलाके में कई फुस के छप्पर उड़ गये तो वहीं,
बहियार में पक चुके मक्के की फसल को खेतों में पाट दिया. हालांकि इससे किसानों का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. लेकिन तेज झपट के साथ हुई बारिश ने तैयार हो रहे मक्के फसल को काफी नुकसान पहुंचाया. हालांकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >