परबत्ता सीओ के साथ मारपीट में पूर्व मुखिया गिरफ्तार

पैक्स अध्यक्ष भागने में सफल, सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी पसराहा पैक्स अध्यक्ष और भरसो पंचायत के पूर्व मुखिया पर सीओ से मारपीट करने का आरोप परबत्ता : प्रखंड के अंचल कार्यालय के परबत्ता सीओ के साथ मारपीट की गयी है. इस मामले में सीओ के आवेदन पर परबत्ता पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट […]

पैक्स अध्यक्ष भागने में सफल, सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी

पसराहा पैक्स अध्यक्ष और भरसो पंचायत के पूर्व मुखिया पर सीओ से मारपीट करने का आरोप
परबत्ता : प्रखंड के अंचल कार्यालय के परबत्ता सीओ के साथ मारपीट की गयी है. इस मामले में सीओ के आवेदन पर परबत्ता पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट के एक आरोपित भरसो पंचायत के पूर्व मुखिया सुशील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक अन्य आरोपित पसराहा पैक्स अध्यक्ष मिथलेश सिंह घटना के बाद फरार है. घटना के पीछे जमीन की लगान रसीद विवाद बताया जा रहा है.
पहले हुई नोकझोंक, फिर शुरू हो गयी मारपीट : जमीन की लगान रसीद को लेकर भरसो पंचायत के पूर्व मुखिया सुशील सिंह और गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मिथलेश सिंह पहुंचे. उस समय अंचलाधिकारी शिव शंकर गुप्ता कार्यालय में काम कर रहे थे.
परबत्ता सीओ के…
पूर्व मुखिया व पैक्स अध्यक्ष ने कार्यालय में प्रवेश करते ही करीब सौ वर्ष पुराने राज बनैली का लगान रसीद दिखाते हुए पुनः रसीद काटने का आदेश देने को कहने लगे. इसको लेकर सीओ व दोनों आरोपित व्यक्ति के बीच बहस शुरू हो गयी. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. मारपीट में सीओ के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी हैं. घटना में सीओ के एक हाथ का अंगूठा टूट गया है.
क्या है मामला
परबत्ता प्रखंड के महद्दीपुर मौजा में उनके पूर्वज के नाम से राज बनैली राज का सौ वर्ष पुराना लगान रसीद गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मिथलेश सिंह के पास मौजूद है. उसी को लेकर वह राजस्व कर्मचारी व अंचलाधिकारी पर पुनः रसीद काटने का दबाव बना रहे थे. लेकिन सीओ जांच के बाद ही कुछ करने की बात कह रहे थे.
कहते हैं परबत्ता सीओ
परबत्ता अंचलाधिकारी (सीओ) शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि रसीद इतना पुराना है कि ना तो इसमें जमाबंदी अंकित है ना ही रकवा. इस लगान रसीद की जांच करने के दौरान अंचल कार्यालय के पंजी दो में भी यह जमीन अंकित नहीं है. ऐसे में कैसे रसीद काटा जा सकता है.
बोले, परबत्ता थाना अध्यक्ष
थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया के अंचलाधिकारी के लिखित आवेदन पर परबत्ता थाना में भरसो पंचायत के पूर्व मुखिया सुशील सिंह व पसराहा पैक्स अध्यक्ष मिथलेश सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. एक आरोपित पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि एक अन्य आरोपित पसराहा पैक्स अध्यक्ष की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >