2172 बोतल विदेशी शराब बरामद

बेलदौर : पुलिस ने पिक अप वैन से 88 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है. कार्टून में आरएस की 2172 बोतल शराब को झारखंड से सहरसा की ओर ले जाया जा रहा था. पिकअप वैन में शराब के कार्टून के ऊपर प्याज की बोरी रख कर ले जाया जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार […]

बेलदौर : पुलिस ने पिक अप वैन से 88 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है. कार्टून में आरएस की 2172 बोतल शराब को झारखंड से सहरसा की ओर ले जाया जा रहा था. पिकअप वैन में शराब के कार्टून के ऊपर प्याज की बोरी रख कर ले जाया जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार को शराब लदी पिकअप वैन नाव के जुगाड़ पुल पर से गुजड़ने के क्रम में अटक गया. जिससे पुल पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी थी. इसी दौरान नाविकों ने पिकअप वैन में लदे सामान को खाली कर दूसरे वाहन से भेजने को कहा. शराब कारोबारी व उप चालक पिकअप पर लदे आलू प्याज के साथ शराब की काटू्न को उतारने लगे.

जुगाड़ पुल पर चल रहे लोगों को शंका हुई और पुलिस को सूचना दी. पुलिस अविलंब जुगाड़ पुल पर पहुंचकर शराब बरामद कर लिया. लेकिन कारोबारी व पिकअप वैन के चालक व उप चालक नहीं पकड़ाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब तक वहां पहुंचे चालक व कारोबारी फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब से लदी पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शराब की मात्रा लगभग 784.8 लीटर है. उन्होंने बताया कि पिक अप वैन पर 15 बोरा प्याज भी बरामद किया गया.

मालूम हो कि जुगाड़ पुल से प्राय: कारोबारियों द्वारा चोरी छिपे शराब की खेप पहुंचायी जा रही है. शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर के सहारे पिकअप वैन को जुगाड़ पुल पर से हटवाया. इसके बाद आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ. बीते दो दिन पूर्व मुफस्सिल पुलिस ने कोठिया के समीप से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. कारोबार में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इधर, पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने सभी थानाध्यक्ष को शराब कारोबारियों पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि कारोबार में लिप्त लोगों के बीच स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलायी जाएगी.

चालक व उप चालक मौके से फरार
पिकअप वैन में शराब के कार्टून के ऊपर प्याज की बोरी रख कर ले जा रहा था कारोबारी
शराब कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज
जुगाड़ पुल पर बरामद शराब के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पिकअप वैन से बरामद कागजात के आधार पर पुलिस ने गाड़ी मालिक सहरसा निवासी जीवनेश्वर कुमार वर्मा व कारोबारी धनबाद निवासी अफजल खां के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की है. शराब की बरामदगी पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि चालक व उप चालक का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही शराब व्यापार में संलिप्त सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि जुगाड़ पुलिस पर पुलिस ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में गुरुवार को शराब बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >