बाढ़ आने का इंतजार कर रहे ठेकेदार

कटाव निरोधात्मक कार्य के नाम पर 30 करोड़ हो चुका है खर्च पटना के जार कंस्ट्रक्शन व हाजीपुर के ब्रजधारी लालगंज कंस्ट्रक्शन कर रहा है काम वीरबास व पैंकांत को बचाने के लिए किया जा रहा है चैनल का निर्माण खगड़िया : कोसी नदी की धारा को मोड़ने के लिए पायलेट चैनल के तहत किये […]

कटाव निरोधात्मक कार्य के नाम पर 30 करोड़ हो चुका है खर्च

पटना के जार कंस्ट्रक्शन व हाजीपुर के ब्रजधारी लालगंज कंस्ट्रक्शन कर रहा है काम
वीरबास व पैंकांत को बचाने के लिए किया जा रहा है चैनल का निर्माण
खगड़िया : कोसी नदी की धारा को मोड़ने के लिए पायलेट चैनल के तहत किये गये काम बीते 15 दिनों से ठप है. संवेदक बाढ़ आने का इंतजार कर रहे हैं. ताकि किये गये काम का सही आकलन नहीं हो पाये. अबतक वीरबास, पैकांत गांव को बचाने के लिए 20 करोड़ से अधिक राशि खर्च कर दी गयी , लेकिन प्रत्येक वर्ष वीरबास के लोगों को कटाव का दंश झेलना पड़ता है. उक्त बातें जिप अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती ने वीरबास में किये जा रहे पायलेट चैनल निर्माण स्थल का जायजा लेने के बाद कही.
उन्होंने कहा कि विभागीय अभियंता व संवेदक मिलकर बाढ़ आने का इंतजार कर रहे हैं. ताकि बाढ़ के पानी से कोसी नदी भर जाय और चैनल का मापी करना मुश्किल हो जाय. बीते दस वर्षों से कोसी की धारा मोड़ने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई का हिस्सा खर्च किया जा रहा है. लेकिन अब तक न तो वीरबास गांव सुरक्षित हो पाया है और न ही पैंकांत. जिप अध्यक्ष ने बताया कि पायलेट चैनल के तहत धारा मोड़ने के लिए नदी के टापू पर छह मीटर मिट्टी खोदकर काम करना था. लेकिन संवेदक दो से तीन मीटर ही मिट्टी खोदकर कटाव निरोधी कार्य शुरू कर दिया है. संवेदक व अभियंता के लिए वीरबास का कटाव स्थल कामधेनू बना हुआ है. कार्य स्थल पर न तो स्टीमेट से संबंधित बोर्ड लगा है और न ही अभियंता द्वारा जानकारी दी जाती है. कटाव रोकने के लिए जियो बैग में बालू भर कर बेस तैयार किया जाता है, लेकिन न तो जियो बैग से बेस बनाया गया है न ही बैग में बालू भरा गया है. खानापूर्ति कर कटाव स्थल पर काम किया जा रहा है. मालूम हो कि जार कंस्ट्रक्शन पटना, ब्रजधारी लालगंज कंस्ट्रक्शन हाजीपुर द्वारा पायलेट चैनल का निर्माण का ठेकालिया है. जिप अध्यक्ष श्री मति भारती ने बताया कि नदी की धारा को मोड़ने के नाम पर किये जा रहे लूटखसोट का विरोध किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >