पूर्व विधायक सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

परबत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक पर लगा तेल छिड़क कर जलाने का आरोप गोगरी (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर निवासी व परबत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक समेत चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. विधायक पर सुप्तावस्था में तेल छिड़क कर जिंदा जलाने व आग लगाये जाने सहित जान मारने के […]

परबत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक पर लगा तेल छिड़क कर जलाने का आरोप

गोगरी (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर निवासी व परबत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक समेत चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. विधायक पर सुप्तावस्था में तेल छिड़क कर जिंदा जलाने व आग लगाये जाने सहित जान मारने के नियत से गोली चलाने का आरोप लगाया गया है.
क्या है मामला : मुश्कीपुर के जमाल बाबू के बगीचा में मोहम्मद समसूद्धीन आम के पेड़ की देखभाल के लिए एक झोपड़ी बनाकर सो रहा था. वह महीनों से वहां झोपड़ी में रह रहा था. बुधवार की रात्रि के जैसे ही दस बजा की पूर्व विधायक नईम अख्तर सहित आठ- दस आये और गाली गलौज व मारपीट करने लगा.
पहले मांगा रंगदारी फिर तेल छिड़ककर लगाया आग : गोगरी थाना में मोहम्मद समसूद्धीन ने आवेदन देकर कहा है कि पूर्व विधायक नईम अख्तर व उनके साथ पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने मारपीट करते हुए रखबारी कर रहे समसूद्धीन से रंगदारी के रूप में रुपये की मांग की. नहीं देने पर मोहम्मद वकील माचिस से झोपड़ी में आग लगा दिया. इसके कारण समसूद्दीन झुलस गया. समसूद्धीन ने कहा कि भगने के दौरान वे लोग गोली भी चलायी.
सूचना के बाद पहुंची पुलिस
घटना की सूचना के बाद गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व एसआइ अरविंद सहनी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किया और पीड़ित समसूद्धीन के लिखित आवेदन पर पूर्व विधायक नईम अख्तर समेत चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी गोगरी थाना में दर्ज किया गया.
कहते हैं थानाध्यक्ष
गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आग लगाये जाने और फायरिंग किये जाने की बात सामने आयी है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.
कहते हैं पूर्व विधायक
पूर्व विधायक नईम अख्तर कहा कि मुझे इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी भी नहीं है. मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत साजिश कर फंसाया जा रहा है. प्रशासन जांच करे मामले की सच्चाई सामने खुद आ जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >