38 पुड़िया गांजा बरामद कारोबारी गिरफ्तार

गोगरी : थाना क्षेत्र के नवलकिशोर टोला में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस ने 38 पुड़िया करीब (आधा किलो) गांजा के साथ पान दुकानदार श्रवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया. बरामद गांजा की कीमत बाजार में 10 हजार से अधिक बतायी जा रही है.गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व […]

गोगरी : थाना क्षेत्र के नवलकिशोर टोला में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस ने 38 पुड़िया करीब (आधा किलो) गांजा के साथ पान दुकानदार श्रवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया. बरामद गांजा की कीमत बाजार में 10 हजार से अधिक बतायी जा रही है.गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी छापेमारी की भनक लगते ही गांजा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया.

गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने शहर के कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही सभी फरार हो गये थे. गिरफ्तार अवैध व्यवसायियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह नेपाल से गांजा मंगाया करता है.उन्होंने कहा कि इसके अलावे वीरपुर व अन्य क्षेत्रों से भी इसकी आपूर्ति की जाती है.गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के बयान की जांच कर नेटवर्क का पता कर कार्रवाई की जायेगी.

कहते हैं एसडीपीओ
इस संबंध में गोगरी एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.छापेमारी अनवरत जारी रहेगी.गिरफ्तार व्यवसायी को जेल भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >