एमडीएम विभाग की खुली पोल

हड़कंप. अलौली की 19 पंचायतों में एमडीएम व पीडीएस की हुई जांच एक दर्जन अधिकारियों की स्पेशल टीम ने पीडीएस व सरकारी विद्यालयों आदि की गहन जांच की. विद्यालयों एवं पीडीएस दुकानों की जांच से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कई विद्यालयों में बच्चों ने पूछताछ में बताया कि आज तक मध्याह्न भोजन में पुलाव […]

हड़कंप. अलौली की 19 पंचायतों में एमडीएम व पीडीएस की हुई जांच

एक दर्जन अधिकारियों की स्पेशल टीम ने पीडीएस व सरकारी विद्यालयों आदि की गहन जांच की. विद्यालयों एवं पीडीएस दुकानों की जांच से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कई विद्यालयों में बच्चों ने पूछताछ में बताया कि आज तक मध्याह्न भोजन में पुलाव खाने को नहीं मिला है.
खगड़िया : अलौली प्रखंड के 19 पंचायतों में एक साथ एक दर्जन अधिकारियों की स्पेशल टीम ने पीडीएस व सरकारी विद्यालयों आदि की गहन जांच की. विद्यालयों एवं पीडीएस दुकानों की जांच से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
बताया जाता है कि कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पंजी व वास्तविक उपस्थिति में दो गुना से ज्यादा अंतर पाया गया तो कहीं एमडीएम में मीनू के अनुपालन नहीं होने की शिकायत की गयी. कई विद्यालयों में बच्चों ने पूछताछ में बताया कि आज तक मध्याह्न भोजन में पुलाव खाने को नहीं मिला है. इसी तरह पीडीएस दुकानों की जांच के दौरान भी कई अनियमितताएं सामने आयी. जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गयी है. जिसके बाद कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है.
विद्यालय खुलते ही आ धमके अधिकारी
बताया जाता है कि कई दिनों से किसी एक प्रखंड में विभिन्न विद्यालयों व पीडीएस के दुकानों की जांच की रुपरेखा तैयार हो रही थी लेकिन किस दिन और कहां जांच होना है यह बात गोपनीय रखी गयी थी. अचानक सोमवार को डीएम के आदेश पर अधिकारियों की टीम अलौली प्रखंड पहुंच कर जांच शुरू कर दिया. इधर, विद्यालय खुलने के कुछ ही देर बाद अचानक जांच अधिकारी आ धमके और एमडीएम सहित विद्यालयों में उपस्थित बच्चों की गिनती शुरू कर दी.
जिसमें काफी गड़बड़ी पाई गई. कई विद्यालयों में दो गुना से ज्यादा अंतर पाया गया है. सोमवार को प्रखंड के सभी 21 पंचायतों में एडीएम एवं पीडीएस दुकानों की जांच के आदेश दिये गए थे. लेकिन दो पदाधिकारी के जिला मुख्यालय से बाहर रहने के कारण 19 पंचायतों में ही जांच हो पाई. जांच की जानकारी पहले से गोपनीय रखी गई थी. ताकि पंचायत स्तर पर इसकी जानकारी लीक ना हो. सूत्र बताते हैं कि सोमवार की सुबह सभी जांच पदाधिकारी को जांच की जा जानकारी सहित पंचायत के नाम बताये गए. जहां उन्हें विद्यालयों में संचालित एमडीएम एवं पीडीएस दुकानों की जांच करनी थी. जांच पदाधिकारी के पंचायत में पहुंचते ही हड़कंप मच पाया. कई विद्यालयों में एमडीएम में गड़बड़ी पायी गयी.
एमडीएम विभाग में लूट की खुली पोल
मध्याह्न भोजन विभाग के तमाम दावे के बीच धरातल पर स्थित लूट का गोरखधंधा कायम है. बच्चों को एमडीएम के नाम केवल खानापूिर्त किया जाता है. जिसकी वजह से स्कूलों में बच्चों की संख्या मेंक कोई अंतर नहीं आ रहा है जिसको लेकर प्रशासन चिंितत है. सरकार के लाख कोशिश के बावजूद भी स्कूलों की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहा है, जिसकी वजह से छात्रों को स्कूल आने में ज्यादा रुचि नहीं दिख रहा है. इसका खुलासा सोमवार को उस वक्त हो गया जब डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम अलौली के विभिन्न पंचायतों में स्थित सरकारी स्कूलों की जांच करने के लिये पहुंचे. शिक्षा विभाग के अधिकारी चाहे जितने भी दावे कर लें लेकिन सरकारी स्कूलों एमडीएम में लूट का खेल अभी भी जारी है. विभागीय अधिकारी कहते हैं कि जांच के दौरान गड़बड़ी पाये जाने पर जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई की जाती है. लेकिन विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जुर्माना की रकम देने के बाद एमडीएम के हेराफेरी का सिलसिला तेज हो जाता है. कहते हैं कि जुर्माना की रकम निकालने के लिये बेइमानी की रफ्तार बढ़ा दी जाती है. जानकारी के मुताबिक डीएम जय सिंह के आदेश पर डीटीओ अब्दुल रज्जाक ने भिखारीघाट, वरीय उपसमाहर्ता प्रियंका कुमारी बांध चातर तथा मुकेश कुमार सिन्हा ने अलौली पंचायत में इन दोनों योजनाओं की जांच की. वहीं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह ने अम्बा इचरूआ तथा जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने दहमा खैरी खुटहा पंचायत में कई विद्यालयों व पीडीएस दुकानों की जांच की. इस जांच कार्य में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को अपनी अपनी जांच रिपोर्ट समर्पित करने का कहा था. सूत्र बताते है कि पदाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है. जानकार बताते हैं कि इस जांच के बाद कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
एक दर्जन अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग पंचायतों में बोला धावा जांच की खबर से हड़कंप
विभिन्न विद्यालयों में खुली अनियमितता की पोल, बच्चों की उपस्थिति पंजी व वास्तविक उपस्थिति में पाया गया अंतर
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानों की जांच में कई गड़बड़ी आयी सामने, कई पीडीएस दुकानदारों की खुली पोल
जांच रिपोर्ट डीएम के हवाले, गड़बड़ी वाले विद्यालयों व पीडीएस दुकानदारों पर बड़ी कार्रवाई के संकेत
जांच के दौरान कई पीडीएस दुकानों में धांधली की गठरी पकड़ में आयी है. हालांकि अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो कई दुकानों में हेराफेरी के खेल पकड़ में आये हैं. कहा जाता है कि कई दुकानों की जांच के दौरान स्टॉक रजिस्ट्रर व गोदाम में उपलब्ध अनाज में अंतर पाया गया है. गरीबाें के लिए सरकार कई तरह की योजना चला रही है लेकिन पीडीएस दुकानों में धांधली की वजह से लाभुकों को सही लाभ नहीं मिल रहा है जो बेहर शर्मनाक है. इस तर की धांधली पर अधिकारियों ने गरीबों को उनका हक िदलाने के लिए ठान लिया है, इसमें से भी लोग दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. बताया जाता है कि अलौली में पीडीएस दुकानों में लूट का खेल जोरों पर चल रहा है. कभी एसएफसी गोदाम से अनाज की हेराफेरी की बात सामने आती है तो कभी पीडीएस दुकानों में गड़बड़ी के खेल का खुलासा होने के बाद कार्रवाई भी की जाती है लेकिन फिर बेइमानी का सिलसिला नहीं रुक पा रहा है. सोमवार को हुई जांच के बाद पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गयी है. जिसके बाद कई डीलरों की गरदन पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >