खगड़िया : ई-रिक्शा से संबंधित सरकार द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं. उसका कड़ाई से अक्षरक्ष: पालन करना अनिवार्य है. अवैध ई-रिक्शा एवं अवैध ई-रिक्शा बेचने वाले एजेन्सी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अवैध ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान छेड़ने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को जिलाधिकारी जय सिंह ने दिया है.
बिना नियम कानून के सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा वालों पर गाज गिरना तय है. वैसे ई-रिक्षा शहरवासियों एवं सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब हैं. जो बिना निबंधन के चल रहे हैं या जिसे नाबालिग लड़के चला रहे हैं. उन पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया है कि बिना निबंधन के चलने वाले ई-रिक्शा सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे में इनके विरुद्ध बड़ा अभियान छेड़ा जायेगा. उनकी मनमानी पर अंकुश लगाया जायेगा.
