अवैध वसूली करने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

खगड़िया : ई रिक्शा चालक से प्रतिदिन दस रुपये अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने बताया कि एसडीओ के निर्देश पर अवैध वसूली के मामले में कांड संख्या 223/17 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ई रिक्शा चालक कोठिया […]

खगड़िया : ई रिक्शा चालक से प्रतिदिन दस रुपये अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने बताया कि एसडीओ के निर्देश पर अवैध वसूली के मामले में कांड संख्या 223/17 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ई रिक्शा चालक कोठिया निवासी अशोक राम के पुत्र शंकर राम के आवेदन पर बलूवाही निवासी रूदल यादव , शेखर यादव एवं नवीन यादव के विरुद्ध अवैध वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने कहा की मामले की जांच की जा रहीं है. आगे इस तरह का मामला ना हो पुलिस सर्तक रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >