शिशवा से जुड़ा खोखा शर्मा के अपहरण का तार

गोगरी : प्रखंड के पौरा ओपी क्षेत्र के शीशबन्नी से अपहृत खोखा शर्मा के अपहरण का तार कहीं गोगरी थाना क्षेत्र के शिशवा से जुड़ा हुआ है. तीन दिन पूर्व पौरा में अपहरण किये जाने के बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही है कि अपहरणकर्ताओं में शिशवा के भी कुछ अपराधी शामिल हैं. बुधवार […]

गोगरी : प्रखंड के पौरा ओपी क्षेत्र के शीशबन्नी से अपहृत खोखा शर्मा के अपहरण का तार कहीं गोगरी थाना क्षेत्र के शिशवा से जुड़ा हुआ है. तीन दिन पूर्व पौरा में अपहरण किये जाने के बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही है कि अपहरणकर्ताओं में शिशवा के भी कुछ अपराधी शामिल हैं. बुधवार के देर शाम अपहरण स्थल पौरा थाना क्षेत्र शिशवा निवासी बलराम यादव से पुलिस द्वारा पूछताछ की खबर है. पुलिस खोखा शर्मा की बरामदगी को लेकर खाक छान रही है. लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है.

पूर्व में हुए अपहरण में शिशवा के अपराधी थे शामिल : परबत्ता थाना क्षेत्र के परबत्ता चैती दुर्गा स्थान से विगत वर्ष 18 दिसंबर को रात्रि के 10 बजे किराना व्यवसायी पंकज साह को गोगरी थाना क्षेत्र के शिशवा निवासी मास्टरमाइंड पंडित यादव ने गिरफ्तार किया था. गोगरी डीएसपी ने बताया की अपहरण मामले में शिशवा और आसपास के कुछ इलाके के भी कुछ अपराधियों को चिन्हित किया गया है. जिसे जल्द गिरफ्तार कर अपहृत खोखा शर्मा को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >