पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

खगड़िया : सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामगंज संसारपुर में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवाओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दी जा रही है. इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाता है. प्रशिक्षण 24 मार्च तक चलेगा. आवासीय प्रशिक्षण में लगभग तीन दर्जन युवाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण […]

खगड़िया : सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामगंज संसारपुर में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवाओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दी जा रही है. इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाता है. प्रशिक्षण 24 मार्च तक चलेगा.

आवासीय प्रशिक्षण में लगभग तीन दर्जन युवाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सहायक भगवान सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख योगेशचंद्र गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल शौर्य, स्काउट एण्ड गाइड के जिला संगठन आयुक्त ईंद्रदेव कुमार, मधुमाला कुमारी, रजनीश कुमार, चंदन कुमार, छोटू कुमार, हरेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष आशीष ने कहा कि युवाओं को संयमित होकर पहले खुद का नेतृत्व क्षमता पैदा करना होगा. फिर समाज का नेतृत्व करना होगा.
वहीं, योगेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के विकास युवाओं की भूमिका अहम है. युवाओं को बढ़चढ़कर आगे आना चाहिए. वहीं, बाबू लाल शौर्य ने युवाओं को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आने की बात कही. लेखापाल बीएल यादव ने युवा नेतृत्व पर बल दिया. मंच संचालन ईंद्रदेव कुमार ने किया. मौके पर अमृता कुमारी, काजल, पिंकू कुमार, रजनीश आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >