खगड़िया : रविवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के माड़र दक्षिणी पंचायत के रणखेत के समीप आग लगने से मो. सिकन्दर का घर जल कर राख हो गया. जिसके कारण हजारों की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इधर ग्रामीणों ने बताया कि मो सिकन्दर सरकारी जमीन पर घर बना कर रहता था. अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार अंचल प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा चेतावनी दी जा रही थी. लेकिन वह घर नहीं हटा रहा था. रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस व अंचल प्रशासन के कर्मी के उपस्थिति में अचानक आग लग गयी. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है.
आग लगने से हजारों की क्षति
खगड़िया : रविवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के माड़र दक्षिणी पंचायत के रणखेत के समीप आग लगने से मो. सिकन्दर का घर जल कर राख हो गया. जिसके कारण हजारों की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इधर ग्रामीणों ने बताया कि मो सिकन्दर सरकारी जमीन पर घर बना कर रहता था. अतिक्रमण […]
