दर्जनों पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई. 2500 उपभोक्ताओं की काटी गयी बिजली

बिजली बिल बकायेदारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अब बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है. जनवरी माह से अब तक करीब 2500 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये हैं. खगड़िया : बीते तीन माह में करीब 2500 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये हैं. जबकि दर्जनों बकायेदारों […]

बिजली बिल बकायेदारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अब बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है. जनवरी माह से अब तक करीब 2500 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये हैं.

खगड़िया : बीते तीन माह में करीब 2500 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये हैं. जबकि दर्जनों बकायेदारों से बिजली की बकाये राशि वसूली के लिए इनपर सर्टिफिकेट केस दर्ज कराये गये हैं. विभागीय जानकारी के मुताबिक ऐेसे बकायेदारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. जो समय पर बिल जमा करते हैं. लेकिन अब बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है. जनवरी माह से अब तक करीब 2500 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये हैं. हालांकि कनेक्शन कटने के बाद इसमें से अधिकांश ने राशि जमा कराई है. जिसके बाद पुन: इनके घरों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है. विभागीय जानकारी के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में 350 से अधिक बकायेदारों के विरुद्ध राशि वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस भी दर्ज कराए गये हैं.
40 प्रतिशत वसूली : बिजली विभाग को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 16-17 के लिए लक्ष्य दिया गया था. बताया जाता है कि फरवरी माह तक विभाग का वसूली प्रतिशत काफी कम रहा है. प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 40 प्रतिशत राशि की वसूली हुयी है. जबकि 60 प्रतिशत राशि की वसूली अभी की जानी है. वसूली को लेकर राज्य स्तर से भी जिले के अभियंता पर दबाव है. इसी दबाव का नतीजा है कि बीते 15 दिनों में 22 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. तथा हजारों बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिये गये है.
कहते हैं कार्यपालक अभियंता : बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता दिवाकर लाल ने बताया कि जेई के माध्यम से तथा माइकिंग के जरीये भी उपभोक्ताओं को बकाया बील जमा करने को कहा जा रहा है. वे स्वयं कई विभागों के अधिकारी से मिले भी है. सरकारी विभागों पर जो बकाया है. वो अगले दो चार दिन में प्राप्त हो जायेंगे. ऐसा उन्हें आश्वासन मिला है. उन्होंने कहा कि वसूली शत प्रतिशत होगी. क्योंकि मार्च के महीने में भारी संख्या में लोग बकाया बिल जमा करते हैं. हां यह सही है कि बिल जमा करने वालों के कनेक्शन जोड़े भी गये है. बड़े बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस भी दर्ज किये गये हैं.
सरकारी विभाग पर भी बकाया
ऐसा नहीं है कि बिजली बकाया सिर्फ आमलोगों पर ही है. सूत्र बताते हैं कि ऐसे कई सरकारी विभाग है. जिनपर बिजली विभाग का करोड़ों रुपया बकाया है. अकेले नलकूप विभाग पर ही करीब 3 करोड़ रुपया बिजली बील बकाया है. समाहरणालय, एसपी कार्यालय, अस्पताल, डीआरडीए सहित अन्य विभागों पर भी लाखों रुपया बकाया है. हालांकि इस सूची में शामिल कुछ विभाग ने हाल के दिनों में बकाया बिल जमा भी कराया है.
अभियंता भी घेरे में
जिले में बिजली विभाग में ही तैनात एक वरीय अभियंता की माने तो बकाये बिजली बिल की वसूली को लेकर विभाग के प्रधान सचिव ने कड़े आदेश जारी किये हैं. अगर लक्ष्य के अनुरूप राशि वसूली नहीं हो पाती है तो जेई, सहायक अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई होगी, प्रधान सचिव ने तो बकाये बील की वसूली में नाकाम रहने वाले जेई व सहायक अभियंता की सूची 31 मार्च के बाद राज्य मुख्यालय में भेजने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को जारी कर रखा है.
बकाया वसूली को लेकर विभाग सख्त, अभियंता भी घेरे में
कई सरकारी विभाग पर भी करोड़ों रुपया बकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >